भारत में करोड़ों लोग संगठित क्षेत्र में काफी ज्यादा काम करते हैं जैसे कोई रिक्शा चलता है कोई मजदूर है कोई रेडी पटरी वाले हैं और कोई घरेलू काम करता है ऐसे मजदूरों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना चालू की है जिसे हम PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026 के नाम से जानते हैं यह योजना मिनिस्ट्री आफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट द्वारा चलाई गई है इस योजना में 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको ₹3000 महीने की पेंशन दी जाती है
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल में आखिर तक बन रहे क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराएंगे और बताएंगे आप इस योजना का लाभ किस प्रकार ले सकते हैं।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana क्या है?
सबसे पहले हमें एक बात जानना जरूरी है कि PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026 क्या है अगर आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो यह एक गवर्नमेंट की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है जिसमें बुढ़ापे में एक निश्चित इनकम होती है अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है तो आप इस योजना में नामांकन कर सकते हैं जैसे ही आपकी उम्र 60 वर्ष होगी आपको ₹3000 प्रति महीने की पेंशन मिलती है जो की काफी अच्छी बात है क्योंकि अगर बुढ़ापे में आपका कोई साथ नहीं देगा तो आपके पैसे आपके साथ रहेंगे जिससे आपकी कुछ मदद हो पाएगी।
नोट: यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो जीवनसाथी को 50% पेंशन (फैमिली पेंशन) मिल सकती है।
योजना के प्रमुख लाभ (Benefits of PM-SYM)
हर योजना के अपने कुछ लाभ होते हैं और इस योजना के सबसे पहले लाभ है ₹3000 महीने की पेंशन 60 वर्ष के बाद मिलते हैं सर्कार का बराबर योगदान इस योजना में देखने के लिए मिलता है₹55 से ₹200 प्रति महीने आपको हर महीने preumum देना होता है यह आपकी उम्र के ऊपर डिपेंड करता है परिवार को इस योजना से सुरक्षा मिलती है
- ₹3000 मासिक पेंशन – 60 वर्ष की आयु के बाद
- सरकार का बराबर योगदान – आपके योगदान जितना ही
- कम योगदान – ₹55 से ₹200 प्रति माह (उम्र के अनुसार)
- परिवार को सुरक्षा – फैमिली पेंशन का प्रावधान
अगर आप अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो हमारी यह आर्टिकल पढ़ें:
👉 PM Jan Dhan Yojana 2025 (इंटरनल लिंक): https://gstpe.in/pm-jan-dhan-yojana-2025/
एलिजिबिल्टी और जरूरी डाक्यूमेंट
इस योजना में भाग लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए मासिक इनकम आपकी 15000 रुपए तक है तो आप इस योजना में भाग ले सकते हैं सबसे पहले मजदूरों को इसमें प्राथमिकता दी गई है
(Eligibility)
- आयु: 18 से 40 वर्ष
- क्षेत्र: श्रमिक
- मासिक आय: ₹15,000 तक
- EPFO/ESIC/NPS का सदस्य न हो
जरूरी डाक्यूमेंट
इस योजना में भाग लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड बैंक खाता और मोबाइल नंबर आपके पास होने चाहिए
- आधार कार्ड
- बैंक खाता/IFSC
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी के लिए देखें:
👉 Ladli Behna Yojana 2025: https://gstpe.in/ladli-behna-yojana-2025/
PM Shram Yogi Mandhan Yojana में अप्लाई कैसे करें?
अगर आप किसी योजना में अप्लाई करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं आपको आधार और बैंक डिटेल दे देनी है उम्र के अनुसार महीने का प्रीमियम चुना जाता है वहां से आपको कार्ड मिल जाता है
- नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाएं
- आधार और बैंक विवरण दें
- उम्र के अनुसार मासिक योगदान चुनें
- Shram Yogi Card प्राप्त करें
डिजिटल जानकारी और ऑनलाइन सीखने के लिए यह आर्टिकल फायदेमंद है:
👉 Free Blog Kaise Banaye: https://gstpe.in/free-blog-kaise-banaye/
योगदान चार्ट (Contribution Chart – उदाहरण)
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आपको ₹5500 प्रति महीने का देना होता है अगर आपकी उम्र 25 वर्ष है तो आपको ₹80 रूपए मंथली देना होता है अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो आपको 110 रुपए महीने देना होता है अगर आपकी उम्र 40 वर्ष है तो आपको ₹200 रूपए प्रति माह देना होता है यह सरकार की काफी अच्छी योजना है यह काफी कम पैसे में आपके लिए एक अच्छी योजना चालू हो जाएगी
- 18 वर्ष: ~₹55/माह
- 25 वर्ष: ~₹80/माह
- 30 वर्ष: ~₹110/माह
- 40 वर्ष: ~₹200/माह
सरकार उतना ही योगदान जोड़ती है। निवेश और बचत की अन्य योजनाएं समझने के लिए पढ़ें:
👉 Sukanya Samriddhi Yojana 2025: https://gstpe.in/sukanya-samriddhi-yojana-2025/
महत्वपूर्ण बातें जो जाननी चाहिए
इस योजना से जुड़ी कई बात है जो आपके लिए जानना काफी ज्यादा जरूरी है योजना स्वच्छ है हर महीने प्रीमियम देना जरूरी होता है खाता बंद करने और निकालने के नियम इस योजना में अलग से लागू किये गए हैं अगर आप और जानकारी चाहते हैं तो सरकारी पोर्टल पर आप देख सकते हैं
- योजना स्वैच्छिक है
- नियमित योगदान जरूरी है
- खाता बंद करने/निकासी के नियम लागू हैं
- जानकारी आधिकारिक पोर्टल से ही सत्यापित करें
आधिकारिक लिंक (Official):
👉 https://maandhan.in/
FAQs – PM Shram Yogi Mandhan Yojana
Q1. PM-SYM में कितनी पेंशन मिलती है?
A. 60 वर्ष के बाद ₹3000 प्रति माह।
Q2. क्या सरकार भी पैसा देती है?
A. हां, लाभार्थी के योगदान के बराबर।
Q3. क्या महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं?
A. हां, सभी पात्र महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।
Q4. अप्लाई कहां से करें?
A. नजदीकी CSC सेंटर से।
Q5. क्या पहले से EPFO/ESIC सदस्य अप्लाई कर सकते हैं?
A. नहीं, वे पात्र नहीं हैं।
निष्कर्ष
PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026 यह योजना गवर्नमेंट के द्वारा चलाई जा रही है इस योजना का लाभ मजदूर वर्ग के लिए काफी ज्यादा मिलने वाला है 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं और यह पेंशन आपको मरते दम तक मिलती रहेगी इस योजना की सबसे बड़ी खास बात है कि सरकार भी लाभार्थियों के बराबर योगदान करती है
जिससे भविष्य में मिलने वाली पेंशन पूरी तरह से सुनिश्चित हो जाती है साथ ही अगर कोई लाभ लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पेंशन का लाभ उसके परिवार को मिलता है अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026 अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर करें जिससे उनकी भी मदद हो पाए।











